राई। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस वे पर अधिवक्ता की गाड़ी से 10.90 लाख रुपये व लैपटाॅप चोरी करने के मामले में कुंडली थाना पुलिस ने चाैथे आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। आरोपी दिल्ली के मदंगिरी निवासी चंद्रू है। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
गुरुग्राम के सेक्टर-4 निवासी अधिवक्ता अजय कुमार वर्मा ने पुलिस को बताया कि वह पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़ और जिला न्यायालय गुरुग्राम में बतौर अधिवक्ता कार्यरत हैं। वह 24 अगस्त को चंडीगढ़ से गुरुग्राम जा रहे थे। केएमपी एक्सप्रेस-वे पर पहुंचे तो बाइक सवार युवकों ने उन्हें कार में पंक्चर होने की बात कही थी। युवकों ने गाड़ी के पिछले टायर पर फायर गन से फायर किया था। बाइक सवार एक युवक ने कार के बोनट, विंड स्क्रीन और बंपर पर मोबिल ऑयल फेंक दिया था। इंजन गर्म होने से धुआं उठने लगा था। वह गाड़ी रोक कर जांच करने लगे तो बाइक सवार युवक गाड़ी से उनका बैग निकाल ले गए थे। इसमें 10.90 लाख रुपये, लैपटाप, डेबिट-क्रेडिट कार्ड और क्लाइंट से संबंधित डाटा था। राई थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी सूरज, कर्ण व विशाल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस ने आरोपी चंद्रू को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है।
भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura