फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 15 जून तक बच्चे सीखेंगे गुरुमुखी लेखन और गुरबाणी

Mon, 01 Jun 2026 07:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गुरुद्वारा गुरु कलगीधर सिंह सभा, मॉडल टाउन में ​शिविर के शुभारंभ अवसर पर बच्चो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। गुरुद्वारा गुरु कलगीधर सिंह सभा, मॉडल टाउन में गुरमत प्रचार स्त्री सत्संग सभा की तरफ से सोमवार को पंजाबी गुरुमुखी लेखन और गुरबाणी व कीर्तन अभ्यास शिविर की शुरुआत की गई। इसमें 85 से अधिक बच्चों ने भाग लिया।
15 जून तक चलने वाले शिविर में बच्चों को पंजाबी (गुरुमुखी) पढ़नी, लिखनी व बोलनी सिखाई जाएगी। साथ ही बच्चों को गुरबाणी व कीर्तन का भी अभ्यास करवाया जाएगा। शिविर का मुख्य उद्देश्य गुरुमुखी व गुरबाणी का प्रचार प्रसार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुद्वारा साहिब के सचिव प्रभमीत सिंह ने कहा कि बच्चों को सिख इतिहास और गुरबाणी से जोड़ने के लिए गुरुमुखी का ज्ञान बहुत जरूरी है। इसमें गुरुद्वारा गुरु कलगीधर सिंह सभा मॉडल टाउन की प्रबंधक कमेटी सहयोग कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें