फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बारिश के दौरान नाले में गिरा बच्चा, साथी ने बाहर निकाला

Sat, 29 Jun 2024 10:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गन्नौर में बादशाही रोड पर नाले में गिरे बच्चे को बाहर निकालता उसका साथी। स्रोत: वीडि
विज्ञापन
गन्नौर। शहर में जगह-जगह खुले नाले व सीवरों की टूटे ढक्कन हादसों का कारण बन रहे हैं। बादशाही रोड शमशान घाट के निकट एक बच्चा खुले नाले में गिर गया। गनीमत रही कि उसके साथ चल रहे एक और बच्चे उसे तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जिससे बच्चे को किसी तरह की चोट नहीं आई।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर बाद आई तेज बारिश के कारण बादशाही रोड जलमग्न हो गया। सड़क के साथ लगता नाला भी पानी में नहीं दिख रहा था। इस दौरान बच्चे वहां नाले के पास से हो कर गुजर रहे थे। इस दौरान एक स्थान पर स्लैब न होने के कारण एक बच्चा नाले के अंदर गिर गिया। बच्चे के गिरते ही तुरंत उसके साथ चल रहे दूसरे बच्चे ने उसे बाहर निकाल लिया। यह घटना पास में लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई। सीसीटीवी सामने आने के बाद शहर के लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि कुछ साल पहले भी एक बच्चा नाले में गिर गया था और उसकी मौत हो गई थी। बारिश के दौरान इस तरह की लापरवाही किसी की जान पर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें