फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता को छापे में 8.13 क्विंटल गेहूं अधिक मिला

Tue, 12 Aug 2025 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने ओल्ड डीसी रोड स्थित राशन डिपो पर छापा डालकर स्टॉक की जांच की। जांच में डिपो होल्डर के पास गेहूं ज्यादा मिला है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम को सूचना मिली थी कि ओल्ड डीसी रोड पर डिपोधारक राशन का सही तरीके से वितरण नहीं कर रहा। इस पर टीम ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम को अवगत कराया। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह, राजेश कुमार व खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर अभिषेक की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। जांच में 8 क्विंटल 13 किलो गेहूं ज्यादा मिला। मस्टर्ड ऑयल का रिकॉर्ड दर्ज नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें