फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उडनदस्ते की टीम ने छापा मारकर खोखे से पकड़ी 14 पेटी शराब

विज्ञापन
गांव खेवड़ा के पास शराब ठेके पर छापा मारने की कार्रवाई करती मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने गांव खेवड़ा के पास खेतों में बने खोखे में अवैध तरीके से शराब बेचने का भंडाफोड़ किया है। आरोपी टीम के पहुंचने से पहले ही फरार हो गया। आबकारी अधिकारी के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के एसआई सुनील कुमार को सूचना मिली थी कि गांव खेवड़ा के पास खेतों में खोखे पर अवैध तरीके से शराब बेची जा रही है। जिस पर उन्होंने आबकारी विभाग के एईटीओ केसी कंबोज से संपर्क किया। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम में शामिल सुनील कुमार, श्रवण कुमार, राजेश कुमार ने मौके पर जाकर जांच की। वहां टीम को देसी व अंग्रेजी शराब की करीब 14 पेटियां मिलीं। आरोपी वहां से पहले ही फरार हो चुका था। जिस पर बहालगढ़ पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने केसी कंबोज के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें