फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बीस फीसदी तक महंगी हुई छठ पूजन सामग्री

Sun, 26 Oct 2025 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 37- सोनीपत की सब्जी मंडी में छठ महापर्व को लेकर टोकरी व सूप खरीदती महिलाएं। संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोनीपत। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि 28 अक्तूबर तक छठ महापर्व मनाया जाएगा। चार दिवसीय महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। बाजारों की रौनक बढ़ गई है। सब्जी मंडी में छठ महापर्व को लेकर दुकानों के बाहर स्टॉल लगाए गए हैं। इन पर पूजन सामग्री से लेकर, सूप (छाज), बांस की टोकरी, फल व अन्य सामग्री मिल रही है। छठ पूजा करने वालों ने शनिवार से खरीदारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दुकानदार सुरेश, ओमपाल, रामकुमार ने बताया कि छठ महापर्व पर पूजन सामग्री की मांग बढ़ने से इस बार सामान की कीमतों में 20 फीसदी तक इजाफा हुआ है। पिछले एक दशक में सोनीपत में पूर्वांचल से आकर बसे लोगों के कारण स्थानीय लोगों को भी छठ महापर्व के महत्व के बारे में जानकारी हो गई है। यही वजह है कि अब स्थानीय लोग भी छठ महापर्व से जुड़ने लगे हैं। इससे पूजन सामग्री भी खूब बिकने लगी है।
छठ महापर्व पर नारियल की कीमत 50 से 60 रुपये, सूप (छाज) 120 से 200, बांस की टोकरी 150 से 300 रुपये, बड़ा नींबू (टाभ नींबू या गागल) 60 रुपये प्रति पीस के साथ गन्ने, कच्ची अदरक, हल्दी, सुतनी, सरिफा की कीमत में भी उछाल आया है। इनके अलावा फलों के साथ नारियल, केला, सेब, अनार, गन्ना, अमरूद, अनानास, अदरक, सिंघाड़ा, आंवला की मांग भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

इस बार छेटा 180 से 260 रुपये, डगरा 120 से 160 रुपये, कुनिया 100 से 150, संतरा 100 से 120, सेब 80 से 140, अनार 160 से 200, सिंघाड़ा 80, गन्ना 40 से 60 व केला 80 रुपये दर्जन बिक रहा है।
पूजन सामग्री के लिए दिल्ली का करना पड़ता था रुख
एक दशक पहले सोनीपत में बहुत ही कम लोग छठ महापर्व मनाते थे। महापर्व के दौरान पूजन में प्रयोग होने वाली सामग्री भी पूर्ण रूप से मुहैया नहीं हो पाती थी। श्रद्धालुओं को पूजन सामग्री लेने के लिए दिल्ली स्थित आजादपुर मंडी की ओर रुख करना पड़ता था लेकिन धीरे-धीरे लोगों की संख्या बढ़ने के साथ यहां पूजन सामग्री के बाजार भी लगने लगे हैं। सोनीपत शहर ही नहीं बल्कि राई, मुरथल, कुंडली, रोहट नहर, यमुना घाट, बड़ी स्थित एचएसआईआईडीसी के अलावा विभिन्न कॉलोनियों में भी मेले जैसा माहौल नजर आने लगा है। यहां छठ महापर्व पर दीपोत्सव की तरह माहौल नजर आने लगा है। बीसवां मील व कुंडली में ही काफी दुकानों पर पूजन सामग्री मिल रही है।

फोटो 37- सोनीपत की सब्जी मंडी में छठ महापर्व को लेकर टोकरी व सूप खरीदती महिलाएं। संवाद- फोटो : अमर उजाला

फोटो 37- सोनीपत की सब्जी मंडी में छठ महापर्व को लेकर टोकरी व सूप खरीदती महिलाएं। संवाद- फोटो : अमर उजाला

फोटो 37- सोनीपत की सब्जी मंडी में छठ महापर्व को लेकर टोकरी व सूप खरीदती महिलाएं। संवाद- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें