फोटो :51: झाडिय़ों में मिला बच्चा। स्रोत पुलिस
सोनीपत। इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना में शनिवार सुबह सेक्टर-7 के पास झाड़ियों में करीब चार माह बच्चा रोते हुए मिला। चाय की दुकान चलाने वाले व्यक्ति ने बच्चे की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचा और उसे उठाकर लाया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मनोज के इस कदम की क्षेत्र में हर कोई सराहना कर रहा है।
मूलरूप से उत्तर प्रदेश के गढ़मुक्तेश्वर निवासी मनोज ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-7 के पास चाय की दुकान चलाते हैं। शनिवार सुबह जब वह दुकान पर आए तो झाड़ियों से बच्चे के रोने की आवाज आई। उसने जाकर देखा तो वहां चादर में लिपटा हुआ बच्चा पड़ा था।
उन्होंने तुरंत उसे संभाला और अपने दामाद अमरजीत को बुलाया। इसके बाद दोनों ने पुलिस को सूचना दी। थाना सेक्टर-27 पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने बताया कि बच्चे की हालत सामान्य है। उसे चिकित्सकीय देखरेख में रखने के बाद बालग्राम राई भेज दिया गया है।
पुलिस ने बच्चे के परिजनों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की मगर जानकारी नहीं मिल पाई। थाना सेक्टर-27 पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वर्जन
बच्चे के माता-पिता का पता लगाने के लिए जांच जारी है। आसपास के थानों में फोटो भेजे गए हैं। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। -कुलदीप सिंह, कार्यकारी थाना प्रभारी, सेक्टर-27।