फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: घर बैठे पैसे कमाने का झांसा देकर 1.13 लाख रुपये की ठगी

Wed, 26 Jun 2024 10:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। सिंचाई विभाग के सेवादार को फेसबुक पर घर बैठे रुपये कमाने का झांसा देकर 1.13 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित को पहले तीन टास्क दिए गए और उनका लाभ देकर विश्वास में लिया। इसके बाद पांच ट्रांजेक्शन में 1.13 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। जब पीड़ित के बैंक खाते में रुपये वापस नहीं आए तो सदर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव ककाना भादरी निवासी विजय माथुर ने पुलिस को बताया कि वह रोहतक के लाखनमाजरा में कृषि विभाग में सेवादार के पद पर नियुक्त हैं। 22 अप्रैल को पीड़ित ने फेसबुक पर घर बैठे पैसे कमाने का विज्ञापन देखा और दिए गए नंबर पर व्हाट्सएप किया। जवाब में एक लिंक भेजा गया, जिसके बाद पीड़ित टेलीग्राम के ग्रुप में ज्वाइन हो गया। ग्रुप में पीड़ित को वीडियो देखने व पैसे जमा करने का टास्क दिया गया। टास्क पूरा होने पर पैसा लाभ सहित वापस देने की बात कही गई। पहले तीन टास्क में पैसा लाभ सहित दिया गया। इसके बाद पांच टास्क के पैसे वापस नहीं दिए गए है। इन पांच टास्क के पीड़ित ने 1.13 लाख रुपये ट्रांसफर किए हैं। जब पीडित को टास्क के पैसे नहीं मिले तो उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ऐसे लिया झांसे में
विजय माथुर से पहली बार में एक हजार रुपये जमा कराए गए और टास्क पूरा होने पर 1300 रुपये वापस बैंक खाते में भेज दिए गए। दूसरे टास्क में भी एक हजार रुपये जमा कराए और 1300 रुपये वापस पाने के लिए तीन हजार रुपये जमा करने का टास्क दिया। तीन हजार रुपये जमा कराने पर पीड़ित के बैंक खाते में 5200 रुपये वापस आ गए। इसके बाद पीड़ित ठग के कहे अनुसार तीन हजार, दस हजार, 30 हजार रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर करता रहा, लेकिन रुपये नहीं आए। ऐसे में ठग ने पेमेंट अटकने की बात कही और 50 हजार व 20 हजार रुपये और ट्रांसफर करा लिए। जिसके बाद पीड़ित के रुपये वापस नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही सेवादार के साथ ठगी करने वालों की पहचान कर काबू किया जाएगा।
इंस्पेक्टर महिपाल सिंह, प्रभारी, सदर थाना, गोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें