फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति से बेटे समेत आठ युवकों को पुलिस में भर्ती कराने का झांसा दे 69 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव घड़वाल के रहने वाले एक व्यक्ति से उसके बेटे समेत आठ युवकों को पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर 69 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने पहले व्यक्ति को उसके घर में तीन दिन रहकर पहचान बनाई। इसके बाद उच्च अधिकारियों से पहचान बताकर उसे झांसे में लिया। अब रुपये देने से मना किया और जेल भिजवाने की धमकी दी। पीड़ित ने अपनी जमीन बेचकर अन्य युवकों के रुपये तो लौटा दिए। इसके साथ ही अब आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव घड़वाल निवासी कुलदीप ने बताया कि नवंबर 2017 में उनके पड़ोस में एक शादी थी। शादी में चंडीगढ़ के किशनगढ़ चौक के नजदीक मनी माजरा निवासी विशाल वशिष्ठ शामिल होने के लिए आया था। उस समय वह तीन दिन तक उसके घर में रहा था। इस दौरान उसकी उनसे जान-पहचान हो गई थी। उसने उसे अधिकारियों के साथ उसकी अच्छी जान-पहचान बताई थी और कोई काम होने पर उसे बताने के लिए कहा था। कुलदीप ने बताया कि जून 2018 में हरियाणा पुलिस में सिपाही व सब इंस्पेक्टर की भर्ती निकली थी। उस दौरान आरोपी का उसके पास फोन आया। उसने कहा कि अपने लड़के का फार्म भरवा दें तो वह उसको भर्ती करवा देगा। इस पर उसने अपने छोटे लड़के मोहित का सिपाही व उपनिरीक्षक का फार्म भरवा दिया था। इसके बाद आरोपी ने फोन करके पांच अन्य लड़के लाने और उसके बेटे का काम फ्री में करवाने की बात कही।
इस पर उसने रोहतक जिले के गांव चुलियाना निवासी बीरेंद्र, सामण निवासी मंजीत, ढुराना निवासी सचिन, गांव जुआं निवासी रेनु व घड़वाल निवासी दीपक से बात की। पांचों रुपये देकर भर्ती होने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद आरोपी ने कहा कि आठ लाख रुपये प्रत्येक के लगेंगे और आधे पैसे पहले देने होंगे। उसने कुछ समय बाद 20 लाख रुपये आरोपी के घर पर दिए। कुलदीप का कहना है कि उसके बेटे मोहित ने सब इंस्पेक्टर के पद पर चयन कराने की बात कही। इसके लिए आरोपी ने 25 लाख रुपये की मांग की। इस पर उन्होंने आरोपी को 10 लाख रुपये अपने गांव में दिए। इसके बाद खेवड़ा निवासी धर्मबीर व छतेहरा निवासी आशीष से भी 10-10 लाख रुपये बतौर एडवांस ले लिए। आरोपी ने उनसे 50 लाख रुपये नकद व 19 लाख रुपये अलग-अलग तिथि को खाते में डलवाए। जनवरी 2019 मे पुलिस भर्ती का रिजल्ट आया तो इनमें से किसी का चयन नहीं हुआ। आरोपी ने बहाने बनाने शुरू कर दिए। आरोपी ने 17 अप्रैल 2019 को उसके बेटे मोहित की शिकायत भी दी। पुलिस से बातचीत करने पर पता चला कि उनके साथ ठगी हुई है। कुलदीप के अनुसार उसने अपनी जमीन बेचकर अन्य युवकों के रुपये लौटाए। अब आरोपी उसे जेल भिजवाने व जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने आरोपी विशाल वशिष्ठ के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें