फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ माह की गर्भवती को खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के नरेला क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के साथ उसके रिश्ते में चाचा ने भाई से मिलवाने के बहाने सबौली के खेत में ले जाकर दुष्कर्म कर दिया। महिला आठ माह की गर्भवती है। महिला के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नरेला क्षेत्र की रहने वाली महिला ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि उसका पति किसी मामले में जेल में है। पति के जेल में जाने के बाद कुंडली थाना क्षेत्र निवासी बिंद्र ने उसे मदद का आश्वासन दिया। वह उसका रिश्ते का चाचा बन गया। वह भी उसे चाचा बुलाने लगी। आरोपी उसे बेटी कहता था। महिला का आरोप है कि वह आठ महीने की गर्भवती है। उसकी तबीयत खराब रहने लगी। आरोपी बिंद्र ने उससे कहा कि वह उसके भाई के पास प्याऊ मनियारी छोड़ देगा। वह बिंद्र पर विश्वास कर उसकी बाइक पर बैठ गई। आरोपी बिंद्र उसे सबौली गांव के खेत में ले गया। जहां उसके साथ मारपीट की गई। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस या परिजनों को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। कुंडली थाना पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान पर आरोपी बिंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें