फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अस्पताल के मुख्य द्वार पर अव्यवस्था का अंबार, एंबुलेंस भी जाम में फंस रहीं

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के नागरिक अस्पताल से निकलते वाहन। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। जिला नागरिक अस्पताल में अव्यवस्था का आलम अब केवल अस्पताल परिसर तक सीमित नहीं रहा बल्कि मुख्य द्वार तक आ गया है। अस्पताल के प्रवेश द्वार के बाहर ऑटो और ई-रिक्शा चालकों का जमावड़ा लगने से प्रतिदिन जाम की स्थिति बन रही है जिससे मरीजों, तीमारदारों और एंबुलेंस को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मुख्य मार्ग पर बड़ी संख्या में ऑटो, ई-रिक्शा और निजी वाहन खड़े होने के कारण आवागमन बाधित हो जाता है। कई बार स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है कि आपातकालीन सेवाओं में लगी एंबुलेंस को भी अस्पताल परिसर में प्रवेश करने में देरी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन


अस्पताल में इन दिनों मरम्मत कार्य जारी है जिसके चलते पार्किंग व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित है। निर्धारित पार्किंग स्थल उपलब्ध न होने के कारण लोग अपने वाहन मुख्य द्वार के आसपास ही खड़े कर देते हैं। वहीं ऑटो और ई-रिक्शा चालक सवारी के इंतजार में गेट के सामने ही डेरा जमाए रहते हैं।

नियमों की अनदेखी का आलम यह है कि कुछ चालक अस्पताल परिसर के अंदर तक वाहन ले जाते हैं, जबकि अंदर वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद खुलेआम नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। अस्पताल के अंदर जाने वाले मार्गों के दोनों ओर भी ई-रिक्शा खड़े कर दिए जाते हैं जिससे अन्य वाहनों की आवाजाही और अधिक प्रभावित होती है।

अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को प्रवेश द्वार से ही परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं अस्पताल के कर्मचारियों और अधिकारियों को भी परेशानी हो रही है। सबसे अधिक दिक्कत एंबुलेंस चालकों को हो रही है, जिन्हें आपात स्थिति में भी रास्ता नहीं मिल पाता।

अस्पताल प्रशासन की तरफ से कई बार ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को चेतावनी दी जा चुकी है लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। सुरक्षा कर्मियों के समझाने का भी कोई खास असर नजर नहीं आ रहा।
विज्ञापन




-नागरिक अस्पताल में मरम्मत कार्य जारी है जिसके कारण फिलहाल स्थायी पार्किंग की व्यवस्था नहीं हो पाई है। कार्य पूरा होने के बाद पार्किंग की समुचित व्यवस्था कर दी जाएगी जिससे मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

-डॉ. आदित्य, डीएमएस अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें