फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएसपी पर कमेटी के लिए केंद्र ने पांच नाम मांगे, लिखित में नहीं मिला पत्र : डॉ. दर्शनपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चा समन्वय समिति के सदस्य डॉ. दर्शनपाल ने कहा कि एमएसपी पर कमेटी बनाने के लिए पांच नाम मांगे गए हैं। इसके लिए कृषि मंत्रालय की तरफ से साथी किसानों को सूचना दी गई है, लेकिन लिखित पत्र नहीं मिला है। चार दिसंबर को होने वाली बैठक में पांच नाम तय किए जाएंगे। हालांकि लिखित में कुछ नहीं मिलने से असमंजस की स्थिति बन जाती है। बावजूद इसके एसकेएम की बैठक में ही सभी निर्णय लिए जाएंगे। हरियाणा के सीएम की तरफ भी न्योता आने की जानकारी मिली है, लेकिन लिखित में पारदर्शिता के साथ कुछ नहीं है।
विज्ञापन

किसान आंदोलन के समाप्त होने व सरकार की तरफ से ज्यादातर मांगें माने जाने की चर्चाओं के बीच मंगलवार रात को वरिष्ठ किसान नेता डॉ. दर्शनपाल ने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्रालय की तरफ से कुछ किसान साथियों के पास जानकारी आई है और उन्होंने किसानों की मांगों को लेकर पीएम के निर्देश पर कमेटी बनाने के लिए पांच नाम मांगे हैं, जिसकी जानकारी मिलने के बाद अब तय हुआ है कि 4 दिसंबर को होने वाली एसकेएम की बैठक में ही पांचों नाम तय किए जाएंगे। साथ ही आंदोलन की आगे की रूपरेखा भी बैठक में ही तय की जाएगी। उन्होंने बताया कि बुधवार को प्रदेश सरकार की तरफ से भी किसानों को बुलाने की जानकारी मिल रही है, लेकिन वहां से भी लिखित में कुछ नहीं है। हरियाणा के बड़े किसान नेताओं को भी इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने साफ कहा कि भाजपा सरकार किसी मुद्दे को लेकर पारदर्शिता नहीं बरत रही है।
सरकार संजीदगी से कर रही काम, हर दो घंटे में भेज रही प्रपोजल : जंगबीर सिंह
वहीं किसान नेता जंगबीर सिंह ने कहा कि सरकार उन्हें लगातार प्रपोजल भेज रही है। अब सरकार ने एमएसपी पर कमेटी गठित किए जाने के लिए किसानों की मांग पर गौर करते हुए किसानों से पांच नाम मांगें हैं, हालांकि यह नाम अभी फाइनल नहीं हुए हैं। सरकार इस मामले में काफी संजीदगी से काम कर रही है और हर दो घंटे में प्रपोजल भेज रही है। यह बेहद अच्छा कदम है। इधर, हरियाणा के सीएम ने एक दिसंबर को जत्थेबंदियों को बातचीत के लिए बुलाया है। इस बैठक में मुकद्दमे वापस लेने को लेकर बातचीत होगी। कहा कि सरकार के सकारात्मक रवैये को देखते हुए किसान जल्दी ही कोई निर्णय ले सकते हैं। इधर, किसान नेता सतनाम सिंह ने भी दावा किया कि सरकार ने उनकी पांच मांगें मान ली हैं और एमएसपी पर कमेटी में किसानों को शामिल करने की बात कही है। ऐसे में किसान अब चार दिसंबर को होने वाली बैठक में आंदोलन वापस लेने का निर्णय ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें