फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक लूट में शामिल बदमाशों का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, आरोपी गिरफ्त से बाहर

विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुए बैंक लूटने के आरोपी। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
नगरपालिका रोड स्थित बंधन बैंक की शाखा में लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें बदमाश बैंक रिलेशनशिप अधिकारी पर पिस्तौल ताने दिख रहे हैं। पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीम गठित कर तलाश तेज कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

नगरपालिका रोड स्थित बंधन बैंक में दो बदमाश घुस आए और रिलेशनशिप अधिकारी अर्जुन सिंह पर पिस्तौल तानकर बैंक के 1 लाख 2 हजार 120 रुपये लूट ले गए थे। अर्जुन सिंह की शिकायत पर थाना गन्नौर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। पुलिस ने बैंक से मिली सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर छानबीन तेज कर दी है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर धीरज कुमार ने बताया कि बदमाशों तक पहुंचने के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही बदमाशों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें