फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफलाइन मोड में होंगी सीबीएसई टर्म-2 की परीक्षाएं, गाइडलाइन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) टर्म-2 की बोर्ड परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में ही आयोजित की जाएंगी। सीबीएसई ने इसके लिए गाइडलाइन भी जारी कर दी है। टर्म-2 की बोर्ड परीक्षाएं 26 अप्रैल से शुरू होंगी। परीक्षाओं के दौरान टर्म-1 के अनुसार ही कोरोना नियमों का पालन करना होगा। वार्षिक परीक्षाओं की तिथि घोषित होते ही विद्यार्थियों ने भी परीक्षाओं की तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर के दौरान भी कई परीक्षाएं स्थगित तो कुछ निरस्त करनी पड़ी हैं। सीबीएसई के अधिकारी बोर्ड परीक्षाएं तय समय पर आयोजित करवाने के पक्ष में हैं। कोरोना संक्रमण का प्रभाव कम होने के साथ ही सभी स्कूल पूरी क्षमता के साथ खुल गए हैं। इस स्थिति को देखते हुए ही परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में करवाने का निर्णय लिया गया है। सीबीएसई के अधिकारियों का कहना है कि 26 अप्रैल से सिद्धांत परीक्षाएं (थ्योरी एग्जाम) शुरू होंगी। वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट जल्द जारी कर दी जाएगी। सभी विद्यार्थी अपनी तैयारी पर फोकस करें।
दो घंटे की होंगी टर्म-2 की परीक्षाएं
26 अप्रैल में होने वाली टर्म-2 की बोर्ड परीक्षाएं दो घंटे की होगी। इसमें पूछे जाने वाले सभी प्रश्न व्यक्तिपरक (सब्जेक्टिव) होंगे। अधिकारियों का कहना है कि प्रश्नपत्र सीबीएसई बोर्ड की ओर से जारी किए गए सैंपल पेपर के पैटर्न के आधार पर तैयार किए जाएंगे। इसलिए विद्यार्थियों को पहली बार होने वाली टर्म-2 की परीक्षाओं के पैटर्न को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

जल्द जारी हो सकता है टर्म-1 का परीक्षा परिणाम
बोर्ड द्वारा टर्म-1 के लिए 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जल्द जारी करने की उम्मीद है। परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने स्कोर कार्ड की जांच कर सकेंगे। हालांकि सीबीएसई ने इसे लेकर अब तक कोई भी सूचना जारी नहीं की है।
वर्जन
सीबीएसई ने टर्म-2 की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तिथि की घोषणा कर दी है। टर्म-2 की परीक्षाएं 26 अप्रैल से शुरू होंगी। सभी परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में ही आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थियों के लिए जारी किए गए सैंपल पेपर के पैटर्न के आधार पर ही प्रश्नपत्र तैयार किए जाएंगे। विद्यार्थी सैंपल पेपर के अनुसार अपनी तैयारी करें।
विज्ञापन

- वीके मित्तल, सहोदय अध्यक्ष एवं प्राचार्य डीएवी मल्टीपर्पज स्कूल, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें