फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन एसडीओ पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर थाना गन्नौर पुलिस ने विद्युत निगम के एक तत्कालीन शहरी एसडीओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

खेड़ी रोड स्थित बीआर ग्लोबल स्कूल के चेयरमैन ने कोर्ट में इस संबंध में इस्तगासा दायर किया था। स्कूल चेयरमैन राकेश यादव ने बताया कि उन्होंने विद्युत निगम से मंजूरी लेने के बाद 30 केवी का एनडीएस कनेक्शन लिया था। लाखों खर्च कर निजी ट्रांसफर भी खरीदा था। तत्कालीन एसडीओ ने एक महिला का घरेलू कनेक्शन उसमें जुड़वा दिया था। उन्होंने इसकी शिकायत विद्युत निगम की विजिलेंस टीम को दी। शिकायत पर रोहतक विजिलेंस टीम ने मौका निरीक्षण कर पाया कि एनडीएस कनेक्शन में घरेलू कनेक्शन दिए गए हैं। इसके अलावा स्कूल चेयरमैन ने तत्कालीन एसडीओ अश्वनी कौशिक पर कई अन्य आरोप भी लगाए हैं। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नियमानुसार दिए गए हैं कनेक्शन
तत्कालीन शहरी एसडीओ अश्वनी कौशिक ने बताया कि निगम द्वारा नियमानुसार कनेक्शन दिए गए हैं। स्कूल संचालक के खिलाफ पहले निगम द्वारा मुकदमा दर्ज करवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें