फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में फंदे से लटका मिला महिला चिकित्सक का शव, करीब आठ माह पहले हुई थी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सेक्टर-14 में रह रही निजी अस्पताल की महिला चिकित्सक का शव उनके घर में फंदे से लटका मिला है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सेक्टर-14 में रहने वाली डॉ. हिमांशी (25) का शव सोमवार शाम को घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। शाम को घर पहुंचे चिकित्सक के पति विकास ने शव को फंदे से लटका देखकर सेक्टर-27 थाना पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस को घर के अंदर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हिमांशी शहर के एक निजी अस्पताल में बीएमएस थीं। उनकी शादी करीब आठ माह पहले विकास के साथ हुई थी। विकास भी स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
वर्जन
महिला का शव घर में फंदे से लटका होने की जानकारी मिली थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार, थाना प्रभारी, सेक्टर-27
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें