फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में चढ़ रहे यात्री को धक्का देने पर टीटीई के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदवानी नगर निवासी व्यक्ति ने टीटीई पर ट्रेन में चढ़ते समय धक्का देकर गिराने का आरोप लगाया है। व्यक्ति ने नागरिक अस्पताल से मेडिकल करवाकर जीआरपी को इसकी शिकायत दी है। जीआरपी ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नंदवानी नगर निवासी चरणजीत ने जीआरपी को दी शिकायत में बताया कि वह करोल बाग, दिल्ली में एक दुकान पर काम करता है। बुधवार सुबह वह सोनीपत प्लेटफार्म पर दिल्ली जाने वाली 01078 ट्रेन की पिछली बोगी में चढ़ने का प्रयास कर रहा था, तभी बोगी में मौजूद टीटीई कृष्ण कुमार ने पूछा कि टिकट है, मैंने मना किया तो उसने चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। गनीमत रही कि ट्रेन उस समय तक गति नहीं पकड़ पाई थी। टीटीई के धक्के से गिरने के कारण मुझे सिर व पैर में चोट आई। नागरिक अस्पताल से उपचार लेने के बाद जीआरपी को इसकी शिकायत दी।
नंदवानी नगर निवासी एक व्यक्ति ने टीटीई पर ट्रेन में चढ़ते समय धक्का देने का आरोप लगाया है। व्यक्ति की शिकायत के आधार पर टीटीई कृष्ण कुमार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। -महाबीर सिंह, प्रभारी, जीआरपी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें