फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: धान का भुगतान नहीं करने पर आढ़ती व दो बेटों पर केस दर्ज

Fri, 12 Sep 2025 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। अनाज मंडी खरखौदा के आढ़तियों ने अपनी मंडी के ही एक आढ़ती व उसके दो लड़कों के खिलाफ धान खरीदने के बाद भी भुगतान नहीं करने के आरोप में खाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया है।
शिकायत में 35 आढ़तियों ने अपने पैसे का हवाला दिया है। उनका कहना है कि उन सभी ने विशाल ट्रेडिंग कंपनी को धान बेचा था, लेकिन अब तक उन्हें पैसा नहीं मिला है।
विज्ञापन

शहर की अनाज मंडी में दिनेश ट्रेडिंग कंपनी के संचालक दिनेश का कहना है कि उनके साथ ही अनाज मंडी के 35 आढ़तियों ने वर्ष 2023-24 में खरखौदा अनाज मंडी की ही विशाल ट्रेडिंग कंपनी को धान बेचा था।
आढ़तियों का इस कंपनी के संचालक पर तीन करोड़ 89 लाख रुपये से ज्यादा बकाया है। लेकिन बार-बार मांगने पर भी ट्रेडिंग कंपनी के संचालक ने जब उनके पैसे नहीं दिए गए तो उनकी तरफ से कई बार पंचायत भी की गई, आरोपियों की तरफ से उन्हें दो बार भुगतान का आश्वासन भी दिया, लेकिन पैसे दिए नहीं।
विज्ञापन

दिनेश कुमार का आरोप है कि अब आरोपियों की तरफ से पैसे देने से ही मना कर दिया गया है। ऐसे में उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। शिकायतकर्ता दिनेश ने अनाज मंडी के अन्य आढ़तियों के साथ मिलकर यह शिकायत एसडीएम कार्यालय में बीते दिनों देने के साथ ही थाने में भी दी गई थी। जिस पर अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें