फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: आपसी रंजिश में हुई कहासुनी, फिर चले लाठी-डंडे, एक पक्ष के 53 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 07 Jun 2025 05:03 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

सार

पड़ोसियों के बीच हुई कहासुनी में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया जिसमें कुछ लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर 53 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
मापरपीट करने के लिए पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंडपुर गांव में बीते 1 जून को पड़ोसियों के बीच कहासुनी के बाद 2 जून को दो पक्ष आपस में भिड़ गए। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला करने का आरोप लगाया है। इस हमले में दो गर्भवती महिलाओं सहित कई लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

विज्ञापन


नौशाद ने पुलिस को बताया कि 1 जून को उनके पड़ोस में कहासुनी हुई थी, जिसके बाद सभी अपने घर चले गए। अगले दिन, 2 जून को इरफान के घर पर दूसरे पक्ष के 53 लोग एकत्रित हुए। नौशाद का आरोप है कि इन लोगों ने साजिश के तहत उनके दामाद शानू और बेटी महक के घर पर लाठी-डंडों से हमला किया। महक, जो गर्भवती है उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया। शानू के दादा रफीक पर भी हमला हुआ। 

पुलिस ने दर्ज किया केस 

नौशाद ने बताया कि जब वह और उनका भाई शाहिद बीच-बचाव के लिए पहुंचे, तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। उनके बेटे शोयब और गर्भवती महिला साहिबा को भी पीटा गया। साहिबा के पेट पर मुक्के मारे गए। हमलावरों ने धमकी दी कि यदि शिकायत की तो जान से मार देंगे। पुलिस ने नौशाद के बयान पर 53 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शनिवार को पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों का अस्पताल में उपचार जारी

हमले में घायल नौशाद, शाहिद, साहिबा और महक को सोनीपत के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। नौशाद और शाहिद की गंभीर हालत के कारण उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। साहिबा और महक का नागरिक अस्पताल के लेबर वार्ड में उपचार चल रहा है।



वायरल हो रहा घटना का वीडियो

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक पक्ष घर के अंदर दिखाई देता है, जबकि दूसरा पक्ष बाहर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से हमला करता नजर आ रहा है।

ये भी पढ़ें: Panipat: लूट मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किए दो आरोपी, अटल सेवा केंद्र पर दिया था वारदात को अंजाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें