फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मारपीट कर गाड़ी के शीशे तोड़े, दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 01 Aug 2025 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी अमन और प्रणीण। स्रोत : पुलिस प्रवक्ता - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। मारपीट कर गाड़ी के शीशे तोड़ने के मामले में वीरवार को पुलिस ने आरोपी अमन व प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

6 जुलाई को सार्थक निवासी गांव दरियापुर हाल ओमैक्स सिटी, बहादुरगढ़, जिला झज्जर ने बड़ी थाना में शिकायत दी था कि वह बड़ी फैक्टरी एरिया में स्क्रैप का काम करते हैं। वह अपनी गाड़ी से बड़ी एरिया में अपने काम से गए थे।
इस दौरान वह गन्नौर फ्लाईओवर के नीचे ठेके के सामने अपनी गाड़ी खड़ी करके ठेके के अंदर बीयर लेकर गाड़ी की तरफ आने लगे तो एक युवक उनसे बहस करने लगा। वह चुपचाप आकर अपनी गाड़ी में बैठ गए।
विज्ञापन

उस लड़के ने अपने दो अन्य दोस्तों के साथ आकर गाड़ी का दरवाजा खोलकर एक ने उनका गला पकड़ कर बाहर खींच लिया और सोने की चेन तोड़ ली। एक युवक ने उनके सिर पर डंडे से वार किया। जब मैं पीछेो मुंड़ा तो डंडा मुंह पर मारा।
तीनों लड़कों ने मिलकर लात-घूसे, मुक्के और बेल्ट से मारा। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। वीरवार को पुलिस ने आरोपी अमन व प्रवीन को गिरफ्तार कर लिया। उनसे वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी और डंडा भी बरामद कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें