फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात अक्षय पलड़ा के नाम से कॉल कर किसान से मांगी 50 लाख की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
राई। गांव मुकीमपुर निवासी किसान से कुख्यात अक्षय पलड़ा के नाम पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामले सामने आया है। किसान रामकुमार का आरोप है कि उसके दो मोबाइल नंबरों पर इंटरनेट कॉल कर रंगदारी मांगी गई है। शिकायत के आधार पर राई थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल कुख्यात अक्षय पलड़ा जेल में बंद है।
विज्ञापन

गांव मुकीमपुर निवासी रामकुमार ने बताया कि सोमवार सुबह वह अपने खेत में था। इसी दौरान उसके दो मोबाइल नंबर पर सुबह 6 बजकर 58 मिनट पर इंटरनेट कॉल आई थी। फोन करने वाले ने कहा था कि अक्षय पलड़ा बोल रहा हूं, उसे 50 लाख रुपये चाहिए। रामकुमार ने आरोप लगाया कि अक्षय पलड़ा का नाम लेकर कोई उसे दबाव में लेकर पैसों की मांग कर रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जेल में बंद है बदमाश अक्षय
बदमाश अक्षय पलड़ा पर दर्जन भर से अधिक हत्या, हत्या के प्रयास व रंगदारी मांगने के मुकदमे दर्ज हैं। उसे पंजाब पुलिस ने बठिंडा से गिरफ्तार किया था। उसके बाद से वह जेल में बंद है। ऐेसे में उसके नाम पर किसी अन्य के रंगदारी मांगने का शक है। पुलिस ने इस दिशा में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अक्षय पलड़ा के नाम पर रंगदारी मांगने की शिकायत मिली है। किसान की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

- विवेक मलिक, थाना प्रभारी, राई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें