फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या करने के बाद तेजधार हथियार से काटा गया शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के सेक्टर-23 में पार्क के अंदर प्लास्टिक के बोरे में बंद मिले बिना धड़ के शव की पहचान के प्रयास के साथ ही पुलिस ने आधे हिस्से की तलाश भी शुरू कर दी है। आधे हिस्से के पोस्टमार्टम में पता लगा कि युवक की हत्या के एक घंटे बाद ही उसके शव का काटा गया था। उसके खून के थक्के जमे मिले हैं। पुलिस टीम धड़ की तलाश झाड़ियों व नहर-रजवाहों में कर रही है। साथ ही सेक्टर 23 तक आने वाले सभी रास्तों के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे सेक्टर-23 के लोगों की सूचना पर पुलिस ने बोरे में बंद शव बरामद किया था। शव का पेट से ऊपर का हिस्सा गायब था। उसको पेट के पास से किसी धारदार हथियार से काटा गया था। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के अनुसार उसकी आयु करीब 24-25 साल है। उसकी मौत करीब तीन दिन पहले हुई है। शव को हत्या के कम से कम एक घंटे बाद टुकड़ों में काटा गया था। उसको काटने में किसी तेजधार आरी जैसे उपकरण का प्रयोग किया गया है। पुलिस ने मामले में सेक्टर-23 निवासी विरेंद्र सिंह के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या व शव को खुर्द-बुर्द करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गुमशुदा लोगों का जुटाया जा रहा रिकार्ड
सेक्टर-23 चौकी प्रभारी कटार सिंह ने बताया कि शव को तेजधार आरे से काटा गया है। पुलिस आरी से काम करने वालों की टोह ले रही है। आरा मशीनों के आसपास के सीसीटीवी की फुटेज भी ली जा रही है। क्षेत्र से गायब होने वाले युवकों के संदर्भ में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

वर्जन
सेक्टर-23 में शव का आधा हिस्सा मिला था। बाकी हिस्से की तलाश का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए तीन टीम लगाई गई है। शव का ऊपरी हिस्सा मिलने से पहचान में मदद मिल सकेगी। पुलिस मामले से जुड़ी हर जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

- डॉ. रवींद्र कुमार, डीएसपी सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें