फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को फोन कर बोला-खर्चा-पानी नहीं दिया तो पत्नी समेत मार देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव गामड़ी के रहने वाले किसान ने जींद के सोनू पर जबरन पैसे मांगने का आरोप लगाया है। किसान का आरोप है कि पैसे नहीं देने पर उसे व उसकी पत्नी को मारने की धमकी दी गई है। किसान की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने सोनू के खिलाफ मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसपी को दी शिकायत में गांव गामड़ी निवासी पवन कुमार उर्फ बबलू ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसने गांव बहादुरपुर में भी जमीन ले रखी है, जहां पर वह कभी-कभी जाता रहता है। उसका आरोप है कि 22 दिसंबर को जींद के सफीदो निवासी सोनू ने उसे फोन करके पैसों की मांग की है। उसने कहा कि अगर वह खर्चा-पानी नहीं देगा तो उसे व उसकी पत्नी को जान से मार देंगे। इससे पहले भी उसने 25 अक्तूबर को उसके द्वारा पैसे न देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। उसने धमकी की रिकार्डिंग की सीडी भी पुलिस को दी है। पवन के अनुसार, सोनू गैंगस्टर है और उसके खिलाफ काफी मुकदमे चल रहे हैं। जिनमें वह फिलहाल जमानत पर है। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें