फोटो 07: सोनीपत के मटिंडू स्थित राजकीय स्कूल में पहुंचने पर एनसीसी शिविर में स्वर्ण पदक जीतने व
खरखौदा। सोनीपत में 1 से 10 मई तक लगाए गए एनसीसी शिविर से लौटने पर राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मटिंडू के एनसीसी कैडेट्स का स्वागत किया गया। विद्यालय की एनसीसी टीम ने टग ऑफ वार प्रतियोगिता में प्रथम और समूह नृत्य में स्वर्ण पदक जीता।
शिविर के दौरान कैडेट्स ने अनुशासन, फिजिकल फिटनेस, ड्रिल, शस्त्र प्रशिक्षण, सामाजिक सेवा एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के एनसीसी अधिकारी नरसिंह दहिया ने शिविर में की गई व्यवस्था को सराहा। प्राचार्य प्रमोद कुमार ने कैडेट्स को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद