सोनीपत जिले के गांव हुल्लाहेड़ी में इलाके खिलाड़ियों को सम्मानित करते कैबिनेट मंत्री डाॅ. अरविं
गोहाना। गांव हुल्लाहेड़ी पहुंचे कैबिनेट मंत्री डाॅ़ अरविंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस लोगों को गुमराह करने में मास्टर है। वे विकसित भारत जी राम जी सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि आए थे। उन्होंने 1 करोड़ 59 लाख रुपये की लागत वाली आधा दर्जन विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
इसमें एससी चौपाल, प्रजापत चौपाल का निर्माण, मालिए वाले तालाब के गो घाट व चारदीवारी और रास्ते शामिल हैं। सहकारिता मंत्री ने गांव में लाडो लक्ष्मी जैसी लाभकारी योजनाओं के पात्रों के लिए मंगलवार को कैंप लगाने व स्टेडियम की मरम्मत कराने के निर्देश भी दिए। ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए 250 एकड़ जमीन में भरे पानी को उन्होंने एक सप्ताह में निकलवाने के निर्देश दिए।
इससे पहले मंत्री ने गोवा में दो स्वर्ण पदक जीतकर लौटे खिलाड़ी चिराग रांगी के स्वागत समारोह में शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ी को एक लाख रुपये देने की घोषणा की। फुटबाॅल में प्रदेश की टीम को चैंपियन बनाने वाले गांव जौली के युवा आयुष को भी 51 हजार रुपये देने की घोषणा की।
इस अवसर पर गोहाना भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र मलिक, एसडीएम सोनीपत सुभाष चंद्र, सोनीपत सहकारी चीनी मिल के निदेशक संजय कुमार, खंड पंचायत एवं विकास अधिकारी अंकुश, सरपंच पूजा देवी और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।