फोटो 23: सोनीपत के गांव भठगांव में पहुंचने पर सांसद दीपेंद्र हुड्डा का स्वागत करते ग्रामीण। स्र
सोनीपत। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जब नौकरी देने वाले (हरियाणा संघ लोक सेवा आयोग के चेयरमैन) बाहर के हैं तो नौकरी पाने वाले हरियाणा के कैसे हो सकते हैं? उन्होंने चेयरमैन, भाजपा नेताओं की ओर से प्रदेश के युवाओं को कमतर बताने पर नाराजगी जताई।
उन्होंने कहा कि अगर यहां के युवा काबिल नहीं हैं तो यूपीएससी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में कैसे टॉप हो रहे हैं। प्रदेश के विश्वविद्यालयों से पढ़कर निकले युवा देश-विदेश में आगे जा रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि चेयरमैन के बयान के आधार पर उन्हें बर्खास्त किया जाए।
सांसद दीपेंद्र हुड्डा शुक्रवार को गांव भटगांव में पूर्व सरपंच राजीव की मां के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे और उनके परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी का मतलब बहुत झूठा प्रचार वाली पार्टी है। उनके साथ विधायक इंदुराज नरवाल, पूर्व विधायक जगबीर मलिक, सुरेंद्र पंवार, पदम सिंह दहिया, नीरज शर्मा, जयभगवान दीपालपुर, सुरेंद्र दहिया, मनोज रिढाऊ भी मौजूद रहे।