नोट : खबर में 28 एकड़ की जगह 29 एकड़ किया गया है। एक बॉक्स भी जोड़ा गया है।
मेरठ के ध्यानार्थ...
रोहतक रोड को एनएच-334बी से जोड़ने के लिए बनेगा बाईपास, मुख्यालय से मंजूरी मिली
: गांव बैंयापुर, हरसाना कलां, हरसाना खुर्द व नसीरपुर बांगर की 29 एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण
: बाईपास के निर्माण को लेकर जमीन अधिग्रहण की अनुमति के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने डीसी को पत्र लिखा
: मंजूरी के बाद 3.950 किमी लंबे बाईपास निर्माण के लिए 12 करोड़ रुपये का एस्टीमेट (अनुमानित लागत) बनाकर बजट लेने के लिए सरकार को भेजा प्रस्ताव
फोटो 09: बाईपास के लिए बनाया गया नक्शा।
प्रदीप कौशिक
सोनीपत। रोहतक रोड को एनएच-334बी से जोड़ने के लिए बाईपास का निर्माण किया जाएगा। शहर के लोगों व वाहन चालकों की सुविधा के लिए प्रदेश सरकार ने बाईपास बनाने को मंजूरी दी है। इसके लिए गांव बैंयापुर, हरसाना कलां, हरसाना खुर्द व नसीरपुर बांगर की 29 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।
जमीन देने के लिए पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को किसान अपनी मंजूरी लिखित में दे चुके हैं। 3.950 किमी लंबे बाईपास के निर्माण पर करीब 12 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने इसका एस्टीमेट बनाकर बजट लेने को सरकार के पास प्रस्ताव भेज दिया है। बजट मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
एनएचएआई की तरफ से 1020 करोड़ रुपये की लागत से एनएच-334 बी का निर्माण किया जा रहा है। जिले में एनएच का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। सोनीपत के लोगों को मेरठ व लोहारू की तरफ जाने के लिए एनएच का फायदा हो, इसके लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से 3.950 किमी लंबे बाईपास का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से मंजूरी मिल चुकी है। कुछ समय पहले शहर के नजदीक रोहतक रोड की एनएच-334बी की कनेक्टिविटी के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बाईपास के लिए मुख्यालय प्रस्ताव भेजा था। बाईपास निर्माण के लिए अब चार गांवों की 29 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने डीसी को पत्र लिखकर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति मांगी है। (संवाद)
रोहतक रोड पर हरसाना मोड़ से शुरू होगा बाईपास
रोहतक रोड पर गांव बैंयापुर के जलघर के नजदीक हरसाना मोड़ से बाईपास का निर्माण शुरू होगा। दो मार्गीय बाईपास के निर्माण के लिए जिला प्रशासन की ओर से गांव बैंयापुर, हरसाना कलां, हरसाना खुर्द व नसीरपुर बांगर की 29 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। यहां बाईपास का निर्माण होने से सोनीपत शहर के लोग एनएच 334 बी से सीधे जुड़ सकेंगे और यहां के लोग एनएच 334 बी के जरिये सीधे मेरठ, झज्जर व लोहारू तक आसानी से आवागमन कर सकेंगे। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने 3.950 किमी लंबे बाईपास निर्माण के लिए 12 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाया है। साथ ही प्रदेश सरकार से बजट लेने के लिए प्रस्ताव मुख्यालय भेज दिया है। जल्द ही बजट मिलने पर टेंडर प्रक्रिया के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
मार्च में मिली थी 34 करोड़ रुपये के बजट की मंजूरी
प्रदेश सरकार की ओर से बाईपास निर्माण के लिए मार्च में 34 करोड़ रुपये के बजट की मंजूरी मिली थी। 29 एकड़ जमीन पर बनने वाले बाईपास के निर्माण पर 12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बाकी 22 करोड़ रुपये जिन किसानों की जमीन का अधिग्रहण बाईपास निर्माण के लिए किया जाएगा, उनको आवंटित किए जाएंगे।
वर्जन
शहर के लोगों की सुविधा के लिए रोहतक रोड को एनएच-334 बी से जोड़ने के लिए पीडब्ल्यूडी की तरफ से बाईपास का निर्माण किया जाएगा। बाईपास के निर्माण को लेकर मंजूरी मिल चुकी है। बाईपास के लिए चार गांवों की 29 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके लिए डीसी को पत्र लिखकर जमीन अधिग्रहण के लिए अनुमति मांगी है।
- प्रवीन छिक्कारा, एसडीओ लोक निर्माण विभाग