फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड पर रहेगी ‘तीसरी आंख’ की नजर

Mon, 27 Jun 2016 01:39 AM IST
sonipat
विज्ञापन
शो रूम प्रबंधक ने इस सीसीटीवी की फुटेज को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
खरखौदा के बस स्टेंड को भी अब सीसीटीवी की जद में ला दिया गया है। इससे बस स्टैंड पर होने वाली हर गतिविधि पर अब नजर रखी जा सकेगी। हरियाणा राज्य परिवहन निगम की ओर से खरखौदा के बस स्टैंड परिसर में चार सीसीटीवी कैमरे लगाकर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि खरखौदा के बस स्टैंड पर हर रोज हजारों की संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है। ऐसे में उनकी सुरक्षा के साथ-साथ बस स्टैंड की सुरक्षा को लेकर भी यहां पर सीसीटीवी की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। ऐसे में परिवहन निगम की ओर से बस स्टैंड परिसर को चार सीसीटीवी कैमरों की जद में लाकर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया गया है।

क्या कहते हैं बस स्टैंड इंचार्ज
बस स्टैंड इंचार्ज जगबीर सिंह का कहना है कि बस स्टैंड में सीसीटीवी लगाकर सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है। अब बस स्टैंड पर होने वाली गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें