फोटो :41: गन्नौर के गांव गढ़ी केसरी में फसल अवशेष जलाने की सूचना पर पहुंचे ड्यूटी मजिस्ट्रेट डॉ.
सोनीपत । फसल अवशेष जलाने के मामले बढ़ गए हैं। रविवार को आठ स्थानों पर फसल अवशेष जलाने की सूचना मिली। गांव गढ़ी केसरी में अवशेष जलते हुए मिले। इस सीजन में सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार 29 स्थानों पर धान के अवशेष जलाने के मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें गढ़ी केसरी का मामला रविवार को ही सामने आया है। फसल अवशेष जलाने वाले किसान पर जुर्माना किया गया है।
जिले में शनिवार तक 28 मामले सामने आए थे। उनमें से 26 किसानों पर जुर्माना लगाने के साथ छह मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं। अब रविवार को गांव गढ़ी केसरी में अवशेष जलाने की सूचना पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट जिला बागवानी अधिकारी डॉ. राकेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो वहां पर अवशेष जलते मिले। इस पर किसान पर जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा रविवार देर शाम हरसेक से आठ स्थानों पर आग जलने की सूचना मिली है। जिसमें खंदराई गांव में दो, मलिकपुर, बरोदा मोर, घड़वाल, मनौली, मुरथल व जैनपुर में एक-एक लोकेशन मिली है। इनकी जांच की जा रही है
फोटो :41: गन्नौर के गांव गढ़ी केसरी में फसल अवशेष जलाने की सूचना पर पहुंचे ड्यूटी मजिस्ट्रेट डॉ.