फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नियमों का उल्लंघन करने पर बुलेट को इंपाउंड किया, 22 हजार का चालान

Mon, 01 Jun 2026 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत के खरखौदा में बुलेट बाइक का 22 हजार रुपये का चालान करते ट्रैफिक प्रभारी। स्रोत:
विज्ञापन
खरखौदा। यातायात नियमों की अनदेखी कर बुलेट बाइक से पटाखा की आवाज निकालना युवक को महंगा पड़ गया। खरखौदा ट्रैफिक यूनिट ने बुलेट बाइक को इंपाउंड कर दिया और 22 हजार रुपये का चालान किया।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में रविवार को यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित कराने के लिए जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान बुलेट बाइक पर तीन युवक बैठ कर आते दिखाई दिए। पुलिस ने रोककर जांच की तो चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन की आरसी नहीं मिली। वहीं चालक और पीछे बैठे युवकों ने हेलमेट भी नहीं पहन रखा था।
इसके अलावा बाइक के साइलेंसर से पटाखा की तेज आवाज निकल रही थी जिससे ध्वनि प्रदूषण के साथ लोगों को परेशानी हो रही थी। पुलिस ने मौके पर ही वाहन की जांच की और यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए बाइक को इंपाउंड कर दिया। चालक के खिलाफ बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना आरसी, हेलमेट न पहनने, ट्रिपल राइडिंग और बुलेट से पटाखा की आवाज निकालने सहित विभिन्न धाराओं के तहत करीब 22 हजार रुपये का चालान किया गया।
विज्ञापन

ट्रैफिक प्रभारी राजेश ने कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वह यातायात नियमों का पालन करें। आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और वाहन में किसी प्रकार का अवैध संशोधन न कराएं, ताकि सड़क दुर्घटनाओं और प्रदूषण पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें