फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बिजली जाते ही बीएसएनएल नेटवर्क ठप, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत में बीएसएनएल के एजीएम को मांगपत्र सौंपते भटगांव के ग्रामीण। स्रोत: समिति
विज्ञापन
सोनीपत। गांव भटगांव में बिजली आपूर्ति बाधित होते ही बीएसएनएल का मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सेवा ठप होने से लोग ग्रामीण परेशान हैं। शिकायत को लेकर किसान-मजदूर संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। समिति संयोजक ईश्वर सिंह दहिया के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एजीएम से मुलाकात कर जल्द समाधान की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। बिजली रहने पर नेटवर्क और इंटरनेट सेवा सामान्य रहती है, लेकिन बिजली जाते ही दोनों सेवाएं लगभग पूरी तरह बंद हो जाती हैं। इससे कॉल करने के साथ इंटरनेट आधारित काम भी प्रभावित होते हैं।
समिति ने कहा कि ग्रामीण ऑनलाइन बैंकिंग, पढ़ाई, सरकारी सेवाओं और आपातकालीन संचार के लिए मोबाइल नेटवर्क पर निर्भर हैं। ऐसे में बिजली कटौती के साथ सेवा बाधित होने से खासकर आपात स्थिति में परेशानी बढ़ सकती है।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने टावर व संबंधित उपकरणों की तकनीकी जांच, पावर बैकअप और बैटरियों की स्थिति की जांच कराने तथा बिजली कटौती के दौरान सेवा चालू रखने की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में जयभगवान, बलबीर सिंह सैनी, जगबीर सिंह, बलबीर सिंह, ऋषिपाल, सुरेंद्र सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें