सोनीपत। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 10 सितंबर को होने वाली इंडियन एथलेटिक्स फाइनल सीरीज-2026 में सोनीपत की अंशु धनखड़ और किरण पहल हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगी। अंशु शॉटपुट और किरण 400 मीटर दौड़ में चुनौती पेश करेंगी। प्रतियोगिता में हरियाणा की 35 सदस्यीय टीम हिस्सा लेगी, जिसमें 12 पुरुष और 23 महिला एथलीट शामिल हैं।
एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में हरियाणा के खिलाड़ी ट्रैक और फील्ड की विभिन्न स्पर्धाओं में उतरेंगे। एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि पुरुष वर्ग में बलकिशन, नुजरत, प्रमोद, मोहम्मद अता साजिद, विकास दलाल, आशीष जाखड़, अविनाश कुमार, कृष्ण कुमार, विक्रांत पांचाल, अमित पुंडीर, अंकित और संयम हिस्सा लेंगे।
महिला वर्ग में अंशु धनखड़ और किरण पहल के अलावा अनीशा, अंशु, दीपिका, खुशी, परीक्षा, पूजा, पूनम, प्रगति, प्रिया, साक्षी, तमन्ना, वंशिका घनघस, सीमा कालीरमण, मनप्रीत कौर, योगिता परमार, भव्य पिलानिया, ज्योति, निधि रानी, पूजा शर्मा, पूजा सिंह, रूबीना यादव और सान्या यादव विभिन्न स्पर्धाओं में उतरेंगी।
सोनीपत की दोनों खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद
अंशु शॉटपुट में और किरण 400 मीटर दौड़ में पदक के लिए जोर लगाएंगी। एथलेटिक्स हरियाणा के मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि प्रदेश के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए पूरी तैयारी की है और टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
फोटो :51: किरण पहल