फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

318 ग्राम पंचायतों में लगवाए जाएंगे बीएसएनएल के फाइबर कनेक्शन : उपायुक्त

Fri, 02 Feb 2024 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 17- सोनीपत के लघु सचिवालय में वीडियो कांफ्रेंस के दौरान मौजूद उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार व अन
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा सिविल सर्विसेज (एचसीएस) की परीक्षा 11 फरवरी को प्रदेश के छह जिलों में आयोजित करवाई जाएगी। सोनीपत के परीक्षार्थी भी परीक्षा देने अन्य जिलों में जाएंगे। जिले के परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक आने-जाने के लिए पर्याप्त सुविधाएं दी जाएंगी। यह जानकारी उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने दी। वह वीरवार को लघु सचिवालय में जिले की 318 ग्राम पंचायतों में लगवाए जाने वाले बीएसएनएल के फाइबर कनेक्शन को लेकर अधिकारियों की समीक्षा बैठक ले रहे थे।
विज्ञापन


वीडियो काॅन्फ्रेंस में हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने एचसीएस की परीक्षा और बीएसएनएल के फाइबर कनेक्शन लगवाने के कार्य की समीक्षा करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार ने सभी दिशा-निर्देशों की पूर्ण अनुपालना का भरोसा दिया। वीडियो काॅन्फ्रेंस के उपरांत उपायुक्त ने बैठक लेते हुए कहा कि एचसीएस की परीक्षा प्रदेश के छह जिलों में आयोजित करवाई जा रही है, जिनमें सोनीपत शामिल नहीं है। इन जिलों मेंं पंचकूला, करनाल, अंबाला, गुरुग्राम, फरीदाबाद और कुरुक्षेत्र शामिल है। इन जिलों में करीब 317 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें दो सत्रों में परीक्षा ली जाएगी। इन केंद्रों में सोनीपत से भी परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए जाएंगे, जिन्हें आने-जाने के लिए परिवहन की सुविधा दी जाएगी।

उपायुक्त ने बीएसएनएल के अधिकारियों के साथ फाइबर कनेक्शन को लेकर विचार-विमर्श किया और कहा कि इस कार्य में जिला प्रशासन की ओर से बीएसएनएल को हर संभव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों को प्रोत्साहित किया कि वह आगे बढ़कर इस सुविधा का लाभ लें। इस दौरान जिला परिषद के सीईओ डाॅ. सुशील मलिक, बीएसएनएल के डीजीएम कृष्ण कुमार, डीईईओ सरोज बाल्याण सहित अन्य मौजूद रहे।

फोटो 17- सोनीपत के लघु सचिवालय में वीडियो कांफ्रेंस के दौरान मौजूद उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार व अन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें