फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृशंस हत्या : युवक की हत्या के मामले में पंजाब में दबिश दे रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडली बॉर्डर पर पंजाब के लखबीर सिंह की नृशंस हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने पंजाब में दबिश दी है। वहीं पुलिस ने मामले में रिमांड पर चल रहे आरोपी निहंगों से वारदात में प्रयुक्त की गई रस्सी को बरामद कर लिया है। आरोपियों को रिमांड पूरा होने पर शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

पंजाब के तरनतारन के गांव चीमा खुर्द के लखबीर की 15 अक्तूबर को हत्या कर दी गई थी। हत्या की जिम्मेदारी निहंगों ने ली थी। मामले में चार निहंगों सरबजीत, नारायण सिंह, भगवंत सिंह व गोविंद प्रीत ने सरेंडर किया दिया था। उन्हें रिमांड पर लिया गया है। मामले में पुलिस ने दो तलवार व चारों के कपड़े बरामद किए थे। अब वारदात में प्रयुक्त रस्सी को भी बरामद कर लिया गया है।
पुलिस की टीम पंजाब में दे रही दबिश
लखबीर हत्याकांड के अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीम पंजाब गई है। सरेंडर करने वाले निहंगों से पूछताछ में तीन अन्य आरोपियों के नाम सामने आए थे। पुलिस उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

आज कोर्ट में पेश होंगे चारों आरोपी
लखबीर हत्याकांड में पुलिस के सामने चार आरोपियों ने सरेंडर किया है। इनमें 15 अक्तूबर को ही निहंग सरबजीत ने आत्मसमर्पण किया था। उसको न्यायालय ने 16 अक्तूबर को सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा था। अन्य तीन आरोपियों को अगले दिन न्यायालय ने छह दिन के पुलिस रिमांड पर दिया था। इनकी रिमांड अवधि शुक्रवार को पूरी हो रही है। जिसके चलते उन्हें शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन
हत्या के मामले में आरोपियों की निशानदेही पर रस्सी बरामद कर ली है। पुलिस की टीम को पंजाब भेजा गया है। आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश करेंगे।
- वीरेंद्र सिंह, डीएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें