फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमनवेल्थ में 11 पदक जीतकर हरियाणा का रोशन किया नाम : डॉ अरविंद शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों ने 7 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य सहित 11 पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। यह उपलब्धि हरियाणा की धरती पर प्रतिभाओं की कमी न होने का प्रमाण है।
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से देश का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि में हरियाणा की बेटियों की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण रही है। महिला खिलाड़ियों ने पदक जीतकर अन्य बेटियों के लिए नई मिसाल कायम की है। यह केवल पदकों की संख्या नहीं, बल्कि प्रदेश की खेल प्रतिभा और मजबूत इच्छाशक्ति का प्रमाण है। सरकार का प्रयास है कि हर प्रतिभाशाली युवा को खेलों में आगे बढ़ने के लिए बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाएं और अवसर मिलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें