फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पेट्रोल डलवाकर बिना भुगतान किए भागे कार सवार सगे भाई गिरफ्तार

Tue, 30 Sep 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : 13: पुलिस की गिरफ्त में पेट्रोल पंप से बिना भुगतान किए भागने के आरोपी। स्रोत पुलिस प्रवक
विज्ञापन
सोनीपत। थाना बरोदा की पुलिस ने गाड़ी में तेल डलवाकर बिना रुपये दिए भागने वाले दो आरोपियों विशाल और सुधीर निवासी गांव धर्मगढ़, जिला पानीपत को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सगे भाई हैं। गाड़ी लेकर भगाने की वजह से पेट्रोल पंप की मशीन को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

आशीष कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि उनके पेट्रोल पंप से एक कार चालक ने 2600 रुपये का तेल डलवाकर बिना पैसे दिए भाग गया। इससे मशीन भी टूट गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
एसीपी राहुल देव ने बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपी सगे भाई हैं। वे किराये पर गाड़ी चलाते हैं। विशाल ऑनलाइन गेम में रुपये हार गया था। लॉस कवर करने के लिए उसने गाड़ी मालिक की तरफ से दिए गए रुपये भी गेम में लगाने की सोची। आरोपियों ने गाड़ी की नंबर प्लेट भी बदल दी थी। सीसीटीवी फुटेज आरोपियों को पकड़ने में सहायक हुए।

फोटो : 13: पुलिस की गिरफ्त में पेट्रोल पंप से बिना भुगतान किए भागने के आरोपी। स्रोत पुलिस प्रवक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें