फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चार कॉलोनियों में 1.79 करोड़ से गलियां का पुनर्निर्माण शुरू

Tue, 30 Sep 2025 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 07: सोनीपत के वेस्ट रामनगर में गली निर्माण कार्य के शुभारंभ पर बुजुर्ग महिला से नारियल तुड
विज्ञापन
सोनीपत। वार्ड 17 में होने वाले विकास कार्यों का सोमवार को विधायक निखिल मदान ने मेयर राजीव जैन और पार्षद नवीन तंवर के साथ मिलकर नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। नगर निगम की ओर से इस कार्य पर 1.79 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि वेस्ट रामनगर, दहिया कॉलोनी, मायापुरी, शीशराम बाग कॉलोनी में गलियों के टूटने और जलभराव की शिकायतें सामने आ रही थीं। समस्या संज्ञान में आने के बाद उन्होंने अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से टूटी हुई सभी गलियों को पक्का करने के निर्देश दिए थे।
अब कॉलोनियों में गलियों के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू किया गया है। काम जल्द ही पूरा किया जाएगा।मेयर ने कहा कि वार्ड 17 की कॉलोनियों में सीवर व्यवस्था और पेयजल आपूर्ति के लिए नगर निगम ने पाइप लाइन डाली थी मगर गलियों की मरम्मत नहीं की गई थी।
विज्ञापन

गलियों का निर्माण नहीं होने से आमजन को परेशानी हो रही थी। अब कुछ गलियां सीसी से पक्की की जाएगी। कुछ में मीस्टिक लेयर बिछाई जाएगी। उन्होंने एजेंसी को निर्धारित समय में काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
इस दौरान मनोनीत पार्षद चरण सिंह जोगी, नरेश वर्मा, सूबे सिंह, महावीर, संदीप मलिक, राजपाल, सचिन, महावीर बाल्यान, अजीत कुमार, दीपक, पवन तनेजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें