फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई तीन साल से बहन से कर रहा था दुष्कर्म, प्राचार्य ने दर्ज कराया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर तीन किशोरियों से दुष्कर्म करने के मामले सामने आए हैं। राई थाना क्षेत्र के गांव में किशोरी के भाई पर ही दुष्कर्म का आरोप है। वहीं कुंडली में एक किशोरी से दुकानदार तो एक अन्य से किरायेदार ने दुष्कर्म कर दिया। पुलिस ने तीन मुकदमे दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन

राई थाने में स्कूल के प्राचार्य ने मुकदमा दर्ज कराया है कि छात्रा के साथ उसके भाई ने कई बार दुष्कर्म किया है। उन्होंने बताया कि छात्रा की सहेली ने उन्हें मामले से अवगत कराया था। जिसके बाद 11वीं कक्षा की छात्रा से पूछताछ की गई। छात्रा ने बताया कि जब वह आठवीं कक्षा में थी, तभी से उसका भाई गलत काम करता आ रहा है। डर के चलते उसने परिजनों को अवगत नहीं करवाया।
वहीं कुंडली थाना क्षेत्र की किशोरी ने पुलिस को बताया कि उनके किरायेदार ने डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। रात को किशोरी को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर चिकित्सक ने पुलिस को बताया कि बुखार के चलते किशोरी को अस्पताल लाया गया। यहां पर पता लगा कि उसके साथ पड़ोस में रहने वाला किरायेदार रामेहर लंबे समय से दुष्कर्म कर रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी करीब 42 साल का है।
विज्ञापन

तीसरे मामले में कुंडली थाना क्षेत्र की किशोरी से दुकानदार पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप है। किशोरी का आरोप है कि आरोपी डेढ़ साल से उससे दुष्कर्म करता आ रहा है। किशोरी उसके पास राशन लेने के लिए जाती थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें