फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन अधिग्रहण में मिले पैसों में हिस्से के लिए जीजा ने ससुराल पक्ष पर किया हमला, साले की मौत

विज्ञापन
मृतक राजेश का फाइल फोटो - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। गांव रोहट में अधिग्रहीत जमीन में हिस्से की मांग को लेकर एक युवक ने ससुराल पक्ष के लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें युवक के साले की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं दूसरा साला व साली गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल के बयान पर उसके जीजा व अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव रोहट निवासी मंजीत सिंह ने सदर थाना पुलिस को बताया कि उसके भाई राजेश व तीन बहनों आशा, रेणु व गुड्डी की शादी हो चुकी है। अभी बस वही अविवाहित है। उनकी पैतृक जमीन हरियाणा सरकार ने सड़क बनाने के लिए अधिग्रहीत की थी। जमीन का मुआवजा 10 अगस्त को मिलना था। उनकी बहन गुड्डी का पति गांव चिटाना निवासी मोनू जमीन के मुआवजे की धनराशि में से दो हिस्से का रुपया मांग रहा था। वह छह महीने पहले भी धमकी देकर पांच लाख रुपये ले चुका है। अबकी बार हमने उसको मुआवजे में से हिस्सा देने से मना कर दिया।
इसी पर नाराज होकर मोनू सोमवार शाम को कार से अपने साथियों मनजीत, सोनू, बलजीत और सात-आठ अन्य के साथ आया था। उन लोगों ने आते ही मुआवजा की रकम के दो हिस्से देने की मांग की। इस बात आशा ने विरोध किया तो मोनू ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मंजीत ने बताया कि वह तथा उसका भाई राजेश बहन को बचाने के लिए आगे आए तो मोनू और उसके साथियों ने उन पर भी रॉड और चाकू से हमला कर दिया। मोनू ने राजेश पर चाकू से छह-सात वार किए। झगड़े का शोर सुनकर ग्रामीण आए तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मंगलवार को राजेश की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में हमलावरों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बहन की हालत भी है गंभीर
आशा की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
वर्जन
गांव रोहट के युवक ने अपने जीजा व उसके साथियों पर हमला कर भाई की हत्या करने का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

-वजीर सिंह, थाना प्रभारी सदर सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें