फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसों पर संकट : हवा से राहत, अब भी खराब श्रेणी में शहर का एक्यूआई

Fri, 24 Oct 2025 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। हवा चलने से प्रदूषण के स्तर में कुछ सुधार तो जरूर हुआ है लेकिन वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) अब भी खराब श्रेणी में बना हुआ है। वीरवार सुबह एक्यूआई 235 दर्ज किया गया। शाम तक यह 214 पर आ गया। हालांकि यह एक दिन पहले दर्ज 272 एक्यूआई के मुकाबले कुछ बेहतर है, लेकिन हालात सामान्य से अभी दूर हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार उत्तर दिशा से बहने वाली हल्की हवा ने प्रदूषित कणों को थोड़ा अलग किया है। इससे कुछ सुधार आया है। हालांकि सडक़ों की धूल, खुले में जलते कूड़े और वाहनों के धुएं ने अब भी वातावरण को जहरीला बना रखा है।
शहर के प्रमुख चौराहों देवीलाल चौक, गीता भवन रोड, मुरथल रोड और बहालगढ़ रोड के आसपास प्रदूषण का स्तर औसत से अधिक रहा।

ग्रैप-2 लागू, फिर भी जल रहा कूड़ा
प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रशासन की ओर से ग्रैप-2 पहले से लागू है। इसके तहत कूड़ा जलाने, खुले में निर्माण सामग्री रखने और अनावश्यक वाहनों के संचालन पर रोक है। बावजूद इसके शहर में कूड़ा जलाने के मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

केवीके के मौसम विशेषज्ञ डॉ. प्रेमदीप ने बताया कि फिलहाल हवा की गति धीमी है और तापमान में गिरावट आने से प्रदूषक तत्व नीचे की परतों में ही बने हुए हैं। अगर हवा की गति बढ़ी और नमी घटती रही तो आने वाले दिनों में एक्यूआई में और सुधार संभव है।


प्रशासनिक दावा
टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। जहां कूड़ा जलाने के मामले सामने आ रहे हैं वहां जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है।आम लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है। - -डॉ.निर्मल कश्यप, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें