फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बीपीएस महिला विश्वविद्यालय के कर्मचारियों का वेतन लंबित, गेट पर दिया धरना

Wed, 29 Oct 2025 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : 05 : गोहाना के खानपुर स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर सांकेतिक
विज्ञापन
गोहाना। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों को पिछले तीन माह का वेतन नहीं मिला है। इसके चलते मंगलवार को उनका सब्र टूट गया। कर्मियों ने विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर सांकेतिक रोष प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने काले कपड़े पहनकर व बिल्ले लगाकर अपना विरोध जताया और नारेबाजी की।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बताया कि वेतन न मिलने से वह गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। अब कुल तीन माह का वेतन बकाया है, जिसमें जुलाई से सितंबर तक शामिल है। इतना ही नहीं अब तो चौथा माह अक्तूबर भी पूरा होने वाला है। ऐसे में कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि 10 दिन के भीतर लंबित वेतन जारी नहीं किया गया, तो वे पेन डाउन हड़ताल कर मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने को मजबूर होंगे।
उन्होंने बताया कि दिवाली पर भी वेतन नसीब नहीं हुआ। कर्मचारियों की कुलपति प्रो. सुदेश से बैठक हुई है। कुलपति ने 10 दिन में वेतन दिलवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें