फोटो 40. सोनीपत के एचएसवीपी कार्यालय में बैठक करते हुडा जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन के पदाधिका
सोनीपत। हुडा जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन व हरियाणा कौशल रोजगार निगम कर्मचारी मंच के पदाधिकारियों की बैठक सेक्टर-15 एचएसवीपी कार्यालय में बुलाई गई। राज्य प्रधान आरके नागर व राज्य कोषाध्यक्ष महावीर नागर ने पंचकूला में मुख्य प्रशासक के साथ 30 अक्तूबर को यूनियन की होने वाली वार्ता का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि वार्ता के दौरान कर्मचारियों की लंबित मांगों को रखा जाएगा। इस दौरान टीनू मदान, समेश कुमार, ध्रुव कुमार, सुनील चौहान, सुरेंद्र रंगा, सुरेश रोहिल्ला भी मौजूद रहे।