फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सर्दी में बढ़ रहे हड्डी व जोड़ दर्द के रोगी, सबसे ज्यादा बुजुर्ग पहुंच रहे

Thu, 02 Jan 2025 03:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सर्दी में हड्डी व जोड़ दर्द के रोगी बढ़ रहे रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल में रोजाना सबसे ज्यादा बुजुर्ग पहुंच रहे हैं। सर्दी में अन्य बीमारियों के साथ हड्डियों में दर्द की समस्या भी बढ़ी रही है। उम्र बढ़ने के साथ खासकर महिलाओं में यह दिक्कत आम हो जाती है। शीतलहर के साथ कड़ाके की ठंड का आगाज हो चुका है। पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी न मिलने से यह परेशानी हो जाती है। चिकित्सक दवाओं के साथ मरीजों को खान-पान व बचाव की सलाह भी दे रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल में खांसी, जुकाम व बुखार के साथ हड्डी व जोड़ों के दर्द के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। अस्पताल में 100 से ज्यादा पहुंच रहे हड्डी व जोड़ दर्द के रोगी उपचार कराने के लिए पहुंच रहे हैं। हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ. दीपक मलिक और डॉ. विपिन दलाल मरीजों को दवा के साथ उचित खानपान व देखरेख की सलाह दे रहे हैं। डॉ. दीपक मलिक ने बताया कि सुबह-शाम की ठंडी हवाओं की वजह से लोगों ने व्यायाम बंद कर दिया है। यही कारण है कि गठिया, रूमेटाइड आर्थराइटिस व जोड़ दर्द के रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। हाथ-पैर, घुटने व कंधे समेत तमाम जोड़ों से राहत के लिए बड़ी संख्या में फिजियोथेरेपी विभाग में भी रोगियों की संख्या करीब दोगुनी हो गई है।
विज्ञापन


हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विपिन दलाल ने बताया कि सर्दी के मौसम में लोगों के जोड़ों व हड्डियों में दर्द होने लगता है। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों में होती है। जिनके घुटनों में दर्द रहता है। उठने-बैठने में परेशानी होती है। चिकित्सक ऐसे मरीजों को सर्दी से बचाव व प्रोटीन युक्त पदार्थों का सेवन करने की सलाह दे रहे हैं। सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनें। गर्म भोजन करें। बुजुर्ग कम ही घर से निकलें। मरीजों को व्यायाम करना चाहिए और सर्दी से राहत के लिए धूप सेकनी चाहिए। इससे हड्डी रोगों से पीड़ित मरीजों को काफी राहत मिलेगी।

ठंड बढ़ने के साथ हड्डी व जोड़ के रोगियों में इजाफा हुआ है। सबसे ज्यादा बुजुर्ग अस्पताल में इलाज कराने के लिए पहुंच रहे हैं। मरीजों को विटामिन युक्त भोजन खाने और व्यायाम करने की सलाह दी जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. दीपक मलिक, हड्डी रोग विशेषज्ञ, जिला नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें