फोटो 19- सोनीपत के सहकारी चीनी मिल, आहुलाना में हवन में आहुतियां डालकर बॉयलर पूजा करते हुए मिल
गोहाना। गांव आहुलाना स्थित चौ. देवीलाल सहकारी चीनी मिल में पेराई सत्र शुरू करने की तैयारियां जोरों पर है। सोमवार को हवन के साथ बॉयलर की पूजा की गई। अब बॉयलर का स्टीम ट्रायल होगा।
मिल प्रशासन ने पेराई सत्र 2025-26 शुरू करने की तैयारी कर ली है। गत वर्ष 2 दिसंबर को मिल का पेराई सत्र शुरू हुआ था। बॉयलर पूजा में मुख्य अतिथि मिल की प्रबंध निदेशक अंकिता वर्मा और विशिष्ट अतिथि मुख्य लेखा अधिकारी जितेंद्र शर्मा रहे।
हवन में मिल के मुख्य अभियंता अनिल चौहान, चीनी विक्रेता प्रबंधक धनीराम शर्मा, कार्यालय अधीक्षक अनिल शर्मा, क्रय अधिकारी संदीप नरवाल, सहायक क्रय अधिकारी अनिल वर्मा ने आहुतियां डाली।