फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नगर निगम पार्षद प्रत्याशी के बेटे का शव मिला फंदे पर

Sat, 02 May 2026 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत में युवक के फंदे लगाने के बाद नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजन
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम के चुनावी माहौल में वार्ड-5 से निर्दलीय प्रत्याशी कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव संतोष के बेटे नवीन का शव फंदे पर लटका मिला है। ऋषि कुंज कॉलोनी की गली नंबर स्थित घर में फंदे पर लटके मिले नवीन लंबे समय से बीमारी से पीड़ित थे। पुलिस मामले की जांच रही है।
विज्ञापन

कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव संतोष कादियान परिवार सहित ऋषि कुंज कॉलोनी में रहती हैं। वह फिलहाल निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर वार्ड-5 से निगम पार्षद का चुनाव लड़ रही हैं। वीरवार को उनके बेटे नवीन (32) का शव घर में फंदे पर लटका मिला तो परिवार में कोहराम मच गया।
परिजनों के अनुसार नवीन अपनी मां के चुनाव प्रचार में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। बुधवार देर रात तक वह पोस्टर और बैनर लगवाने में जुटे रहे। परिवार के सदस्य वीरवार को चौबारे में बने कमरे में गए तो नवीन का शव फंदे पर मिला। परिजन उन्हें लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

सूचना के बाद सेक्टर-27 थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच व पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि नवीन डायबिटीज (शुगर) से पीड़ित थे और करीब ढाई महीने पहले नौकरी भी छूट गई थी। वह राजस्थान के भिवाड़ी में प्राइवेट जॉब करते थे।
पुलिस को दिए बयान में उनकी पत्नी ने भी पति के शुगर से पीड़ित होने के चलते मानसिक रूप से परेशान रहने की बात कही है।
दो बेटियों के थे पिता
नवीन दो बेटियों के पिता थे। उनकी बड़ी बेटी की उम्र करीब 11 साल और छोटी की करीब तीन साल बताई गई है। परिवार में माता-पिता और बड़ा भाई भी हैं। नवीन की अचानक मौत से परिवार सदमे में है और घर में मातम पसरा हुआ है।

युवक का शव ऋषि कुंज कॉलोनी में घर के अंदर फंदे पर लटका मिला है। उनकी पत्नी ने शुगर बीमारी से पीड़ित होने के चलते मानसिक रूप से परेशान रहने की बात कही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
विज्ञापन

- रविंद्र सिंह, पुलिस प्रवक्ता सोनीपत

फोटो :: सोनीपत में युवक के फंदे लगाने के बाद नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें