फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेट को लेकर आंदोलन तेज : राई की विधायक को अध्यापक संघ ने सौंपा ज्ञापन

Sat, 02 May 2026 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एवं स्कूल टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के जिला प्रधान नरेंद्र चहल ने बताया कि प्रदेश व केंद्र सरकार अध्यापकों पर 1 सितंबर 2025 को आए फैसले पर चुप्पी साधे हुए है। इसमें कहा गया है कि दिसंबर 2027 तक वर्तमान में कार्यरत सभी अध्यापकों को टेट पास करना होगा।
विज्ञापन

घोषणा से पूर्व नियमित अध्यापकों पर इसकी अनिवार्यता थोपना सरासर गलत है। इस बात को सरकार में शामिल विधायक व सांसद भी गलत बता रहे हैं लेकिन सार्वजनिक रूप से कुछ बोलने से कतरा रहे हैं। जन सरोकार के इस मुद्दे पर उन्हें खुलकर बोलना चाहिए व सरकार को संज्ञान लेना चाहिए।
इसी विषय को लेकर शुक्रवार को अध्यापक संघ के बैनर तले राई विधायिक कृष्णा गहलावत के आवास पर अध्यापकों की भारी भीड़ ज्ञापन देने के लिए पहुंची। विधायिका ने भरोसा दिलाया कि उनकी मांग को विधानसभा में पूरे जोर शोर से उठाया जाएगा व सरकार को इस पर संज्ञान लेने के लिए विवश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें