फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: उत्तराखंड में बर्फीले तूफान में लापता हुए पर्वतारोही नीतीश का शव बरामद, परिवार ने की पहचान

Sat, 08 Oct 2022 03:49 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

नीतीश दहिया एडवांस कोर्स के लिए 23 सितंबर को द्रौपदी का डांडा-2 में अपने सहयोगी प्रशिक्षु पर्वतारोही, प्रशिक्षकों व नर्सिंग स्टाफ के साथ गए थे। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे इस दल के ज्यादातर सदस्य बर्फीले तूफान की चपेट में आ गए थे।
विज्ञापन
पर्वतारोही नीतिश दहिया। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में द्रौपदी का डांडा-2 के आरोहरण के लिए गए पर्वतारोही नीतीश बर्फीले तूफान की चपेट में आने के बाद से ही लापता थे। शुक्रवार को कई शवों को बरामद किया गया था, जिसमें से लापता पर्वतारोही गांव मटिंडू निवासी नीतीश दहिया के शव की पहचान शनिवार को उनके परिजनों ने कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। रविवार सुबह शव गांव में आने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन


नीतीश दहिया एडवांस कोर्स के लिए 23 सितंबर को द्रौपदी का डांडा-2 में अपने सहयोगी प्रशिक्षु पर्वतारोही, प्रशिक्षकों व नर्सिंग स्टाफ के साथ गए थे। इसी बीच मंगलवार सुबह करीब आठ बजे इस दल के ज्यादातर सदस्य बर्फीले तूफान की चपेट में आ गए थे। जिसके बाद से चलाए गए बचाव अभियान में लगातार खराब मौसम बाधा बना हुआ था। दल के लापता सदस्यों को ढूंढ पाना मुश्किल हो रहा था। 

इसी बीच जब नीतीश दहिया के परिजनों को नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की तरफ से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया तो परिवार के कई सदस्य उत्तराखंड के लिए बुधवार को ही रवाना हो गए थे और अब तक नीतीश की तलाश में वहीं रुके थे। बचाव अभियान के दौरान शुक्रवार को कई पर्वतारोहियों के शवों को बरामद किया गया, जिसके बाद सात शवों को द्रौपदी का डांडा बेस कैंप से हेलीकाप्टर के जरिए मातली हेलीपैड पहुंचाया गया था। जहां से उन शवों की शनाख्त व पोस्टमार्टम के लिए उत्तरकाशी सरकारी अस्पताल में भेजा गया था। यहीं पर एक शव की पहचान परिजनों ने नीतीश के रूप में की। रविवार की सुबह नीतीश का शव गांव में लाया जाएगा। मामले का पता लगने पर गांव में मातम पसर गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें