फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: पेट में लगी चोट के कारण हुई थी आशा वर्कर की मौत, झगड़े में देवर को बचाते हुए हुई थी बेहोश

Sat, 08 Oct 2022 01:28 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

गांव लल्हेड़ी निवासी राजेश ने पुलिस को बताया कि उनका एक प्लाट है। जिसे लेकर पड़ोस के परिवार से उनका विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
म़ृतका शीला देवी। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गांव लल्हेड़ी में प्लाट को लेकर हुए विवाद में महिला की मौत पेट में लगी चोट और रक्तस्राव के कारण हुई थी। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने महिला के पति के बयान पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। हालांकि साथ ही विसरा भी जांच को भेजा गया है। महिला अपने देवर को बचाने के प्रयास के दौरान अचानक बेहोश हो गई थी। जिसके बाद उसका पोस्टमार्टम कराया गया था।

विज्ञापन


गांव लल्हेड़ी निवासी राजेश ने पुलिस को बताया कि उनका एक प्लाट है। जिसे लेकर पड़ोस के परिवार से उनका विवाद चल रहा है। वह पांच अक्तूबर को देर शाम अपने छोटे भाई कृष्ण कुमार के साथ प्लाट में बांधी गई भैंसों को लेने गया था। उनकी पत्नी गीता (41) आशा वर्कर थी। वह भी वहां पर पहुंच गई थी। राजेश भैंस खोलकर जाने लगे तभी दूसरे पक्ष का युवक वहां पर पहुंच गया था। उसने भैंस नहीं बांधने की चेतावनी दी। इस पर कृष्ण के साथ उसकी कहासुनी हो गई थी। बाद में युवक चला गया था। 

कृष्ण प्लाट पर ही रुक गया, वहीं गीता काम करने लगी। इसी बीच दूसरे पक्ष की तरफ से कृष्ण पर हमला कर दिया गया था। जिससे वह चोटिल हो गया था। उसके भाई के बचाव में आई गीता अचानक बेहोश हो गई थी। गीता व कृष्ण को गन्नौर सीएचसी में ले जाया गया था। जहां से परिजन महिला को सोनीपत के निजी अस्पताल में लेकर आ गए थे। यहां पर उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने राजेश के बयान पर गीता के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया था। जिसमें पेट में लगी चोट व रक्तस्राव के कारण मौत होने की बात सामने आई है। हालांकि चिकित्सक ने विसरा जांच को भिजवाने को कहा है। जिससे मौत के असल कारणों का पता लग सकेगा। पुलिस ने राजेश के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें