खरखौदा। एनसीआर वाटर चैनल में नहाने गए आमिर का शव छठे दिन झज्जर के रोहद गांव के पास नहर से बरामद हुआ है। उसे झज्जर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराने के बाद स्वजन को सौंप दिया।
खरखौदा क्षेत्र से होकर गुजरने वाली एनसीआर वाटर चैनल में रविवार को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले 20 वर्षीय आमिर नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान वह पानी के तेज बहाव में आकर डूब गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर आमिर की तलाश कराई लेकिन आमिर का पता नहीं चल सका। वीरवार को आमिर का शव झज्जर के रोहद गांव के पास एनसीआर वाटर चैनल नहर से बरामद हुआ। संवाद