फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा : दावों तक सीमित नकल रोकने के प्रयास, बढ़ रहा बाहरी तत्वों का हस्तक्षेप

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं मेें नकल रोकने के प्रयास महज दावों तक सीमित होकर रह गए हैं। परीक्षा केंद्रों में बाहरी तत्वों का हस्तक्षेप बढ़ रहा है। जिसे रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे मेें लगाई गई धारा-144 की भी जमकर अवहेलना हो रही है। व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए ठोस पहल नहीं हो रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को 12वीं कक्षा के गणित विषय के पेपर मेें बाहरी तत्व थोड़े-थोड़े समय के अंतराल पर पर्चियां बनाकर परीक्षा केंद्रों में खिड़कियों के सहारे अंदर पहुंचाते रहे। इन पर अंकुश लगाने वाली पुलिस या अन्य अधिकारी कहीं नजर नहीं आए। शिक्षा अधिकारियों की माने तो उनका दायित्व परीक्षा केंद्र के अंदर होने वाली नकल को रोकना है। बाहरी तत्वों को संभालने की जिम्मेदारी पुलिस की है।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए जिले में 82 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 23 परीक्षा केंद्र संवेदनशील व अति संवेदनशील हैं। बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए 400 पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है, ताकि परीक्षा के दौरान केंद्रों मेें बाहरी हस्तक्षेप को रोका जा सके। इसके बावजूद परीक्षा केंद्रों में नकल का सिलसिला धड़ल्ले से चल रहा है।
विज्ञापन

दोपहर 12:30 बजे पेपर शुरू होने के कुछ देर बाद ही कई परीक्षा केंद्रों पर बाहरी तत्व सक्रिय हो जाते हैं। ये तत्व न सिर्फ खिड़कियों के सहारे पर्चियां अंदर पहुंचाते दिखते हैं, बल्कि पेपर में पूछे गए सवालों को भी बाहर लेकर आते हैं। ऐसी स्थिति में न सिर्फ नकल रोकने के दावे फेल हो रहे हैं, बल्कि कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
उड़नदस्तों ने पकड़े तीन नकलची
बोर्ड परीक्षा के दौरान मंगलवार को 12वीं कक्षा का गणित विषय का पेपर था। दोपहर 12:30 बजे पेपर शुरू होने के साथ ही परीक्षा केंद्रों के बाहर टोलियां बनाकर बैठे युवाओं ने परीक्षा में पूछे जाने वाले सवालों के बारे में जानने के प्रयास शुरू कर दिए। यही नहीं पर्चियां बनाकर अंदर पहुंचाने के लिए जगह तलाशनी शुरू कर दी। मॉडल टाउन स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र में परीक्षा शुरू होने के करीब 30 मिनट बाद ही बाहरी हस्तक्षेप शुरू हो गया था। परीक्षा केंद्र पर उड़नदस्तों के आने पर बाहरी तत्व शांत बैठ जाते, लेकिन टीम के जाते ही दोबारा सक्रिय हो जाते। पेपर खत्म होने तक यह सिलसिला जारी रहा। गणित विषय के पेपर में उड़नदस्तों ने तीन नकलचियों को पकड़ा।
स्कूल पोशाक मेें ही आएं विद्यार्थी, पारदर्शी बोर्ड करें प्रयोग
बोर्ड परीक्षा के दौरान सोमवार को 10वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय के पेपर मेें जहां 28 नकल के मामले पकड़े गए थे, वहीं गोहाना शहर के एक परीक्षा केंद्र पर दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते एक युवक को पकड़ा था। जिसके बाद बोर्ड अध्यक्ष ने सभी विद्यालय मुखियाओं से अपील की कि वे परीक्षार्थियों को सूचित करें कि वे विद्यालय द्वारा निर्धारित पोशाक पहन कर ही परीक्षा केंद्र पर जाएं। यही नहीं पारदर्शी राइटिंग बोर्ड का ही प्रयोग करें। परीक्षार्थियों को यह भी सूचित किया जाए कि वे प्रश्नपत्र पर किसी भी प्रकार के निशान न लगाएं। बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि यदि किसी परीक्षार्थी के प्रश्नपत्र पर कोई निशान लगा हुआ पाया जाता है तो उसका नकल का केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें